फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी की निकल रही थी बरात, घर आ धमकी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रेमी की बरात निकल रही थी और प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। युवती ने बरात रोक दी तो युवक के परिजनों के हाथ-पांव फूलने लगे। थाने पर पांच घंटे की पंचायत के बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद प्रेमिका लौट गई। मंगलवार की शाम छह बजे एक युवक के परिजन बरात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। दूल्हा भी तैयारियों में जुटा था। कार भी सज कर घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंच गई और घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। यह देख परिजन सकते में आ गए। दूल्हे का होश उड़ चुका था। बराती धीरे-धीरे वहां से हटने लगे। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा दूल्हे और उसकी प्रेमिका को पुलिस चौकी ले गए। कुछ देर बार ही प्रेमिका के घर वाले भी आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को प्रेमिका ने सारी बातें बताईं। पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे पुलिस मामले को हल करने में कामयाब हो सकी। रात को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ घर चली गई। इसके बाद कुछ बरातियों को लेकर दूल्हा भी अपनी बरात लेकर चला गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गांव के संभ्रांत नागरिकों के समझाने पर प्रेमिका अपने घर जाने को तैयार हो गई। किसी तरह से मामला शांत कराया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें