फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी को खंभे से बांधकर कराई शादी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला की शादी उसके प्रेमी से कराई गई। इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। महिला के पति की माैत हो चुकी है। अफरा-तफरी में पवांरा पुलिस ने शादी कराने वाले गांव के पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया। महिला से मिलने आए प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। प्रेमी महिला का भतीजा बताया जा रहा है। ग्रामीण रिश्ते से नाखुश थे। जैसे ही बृहस्पतिवार की सुबह को महिला के घर से युवक निकल रहा था। तभी गांव के लोगों ने उसे पकड़ कर खंभे में बांध दिया। युवक से महिला की मांग में सिंदूर भरवाया गया। डरा सहमा युवक ने सिंदूर डालकर किसी तरह से जान बचाई। शादी कराने के बाद गांव के लोगों ने युवक को छोड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गांव की पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष पवांरा प्रियंका सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को पीड़िता की तहरीर पर गांव के पांच लोगों पर शांति भंग का चालान किया गया था। आज वीडियो वायरल होने के बाद मामले की फिर से जांच की जा रही है। घटना सही पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें