फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी के साथ चली गई थी। ससुराल के लोगों ने भी उसे छोड़ दिया था। इसके बाद भी अक्सर प्रेमी प्रेमिका से मिलने आता था। शुक्रवार को युवती के परिजनों ने प्रेमी को दबोचकर पुलिस को सौप दिया। पुलिस के सामने ही शादी कराने के लिए दबाव बनाया गया तो युवक मुकर गया।
विज्ञापन

एक गांव की एक युवती की शादी प्रयागराज जिले के फूलपुर क्षेत्र में एक युवक से हुई थी। किंतु वहां आते जाते एक युवक से उसे प्यार हो गया। कुछ ही दिनों में विवाहिता उसके साथ फरार हो गई। ससुराल के लोग खोजबीन करते हुए इसकी सूचना मायके वालों को दे दिया। लेकिन विवाहिता का पता नहीं चला। कुछ दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके पहुंच गई। जानकारी होने पर ससुराल पक्ष के लोग ने उसे ले जाने से इनकार करते हुए दोनों पक्ष रजा मंदी से एक दूसरे को छोड़ दिया। उधर युवक विवाहिता से मिलने के लिए चोरी छिपे आता रहा। शुक्रवार की देर शाम युवक मिलने आया तो परिजनों ने उसे धर दबोचा और डायल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर चली गयी। पुलिस के दबाव बनाने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें