फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी ने गला दबाकर की थी विवाहिता की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित बस्ती में विवाहिता की हत्या अवैध संबंधों के चक्कर में हुई थी। उसकी जान उसके प्रेमी ने ही ले ली। दिवाली की सुबह विवाहिता का शव उसके घर के समीप एक निर्माणाधीन आवास में मिला था।
विज्ञापन


विवाहिता छह बच्चों की मां थी। उसका गांव के ही बृजेश कुमार नाम के युवक से प्रेम संबंध था। उसका पति परदेश से दिवाली मनाने घर आया था। मगर, दिवाली की सुबह घर के पास उसका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किया। घटना के बाद विवाहिता के पति गप्पू उर्फ सुनील कुमार ने गांव के ही एक युवक पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस टीम के साथ सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा ने नामजद आरोपी को शनिवार को सुबह उस समय गिरफ्तार किया, जब वह भागने की फिराक में था। मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान बृजेश कुमार (26) निवासी भोगीपुर कठार महराजगंज के रूप में हुई। उसने बताया कि आठ साल से विवाहिता के साथ उसका संबंध था। पति को जानकारी होने पर विवाहिता उससे मिलने-जुलने से मना करने लगी, जिससे नाराज होकर युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें