फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चैटिंग से हुआ प्यार, शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने हठाया ये कदम; युवक फरार

Mon, 20 May 2024 10:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: गांव के लोगों ने युवती को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। गांव के लोगों ने बताया कि यह युवती छह महीने पूर्व भी इसी गांव के युवक से इसी प्रकार से प्यार करके शादी करने आई थी। उसमें भी लोगों के कहने पर वापस चली गई थी।
विज्ञापन
जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को अपने इंस्टाग्राम में चैटिंग के दौरान बने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह युवक से शादी करने के जिद पर अड़ गई। काफी बवाल होने के बाद लोगों के समझाने पर वह घर वापस लौट गई।
विज्ञापन


युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती थी। इसी रील में कमेंट के दौरान घर से छह किमी दूर के गांव के एक लड़के से युवती को प्यार हो गया। दोनों का प्यार धीरे-धीरे काफी बढ़ गया। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी। युवक कुछ दिन टालता रहा। इसके चलते युवती काफी आवेश में आकर युवक के घर पहुंच गई। युवती के आने के पहले ही उसका प्रेमी कहीं भाग गया।
विज्ञापन


प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। वह घर में रहकर प्रेमी को बुलवाने की जिद करने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें