Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर में यह मामला सामने आने के बाद हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। इसके साथ ही आरोपी शख्स के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस बाबत सख्त कार्रवाई की बात कही है।
जाैनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी के परिजनों ने थाना में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग की है। किशोरी की बड़ी बहन ने प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया। कहा कि उसकी छोटी बहन को गांव के ही विशेष समुदाय के चांद मोहम्मद अपने परिजनों के सहयोग से अपने साथ भगा ले गया।
विज्ञापन
कहा कि इसकी जानकारी बड़ी बहन को हुई तो उसने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की मांग किया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामपुर श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।