फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल: शादी के खिलाफ थे घर वाले, युवक की मौत, लड़की की हालत गंभीर

Sun, 28 Aug 2022 05:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के एक गांव निवासी युवक और युवती प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इसके लिए परिवार राजी नहीं था। ऐसे में दोनों ने एक साथ जान देने के लिए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में रविवार दोपहर प्रेमी-प्रेमिका ट्रेन के आगे कूद गए। घटना में युवक की मौत हो गई तो वहीं युवती की हालत गंभीर है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते लेकिन इसके लिए परिवार राजी नहीं था। ऐसे में दोनों ने एक साथ जान देने के लिए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना की सूचना के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खेतासराय कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव स्थित अनुसूचित बस्ती निवासी मदन(22) और एक युवती आपस में प्रेम करते थे। दोनों रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले। दोपहर में सूचना मिली कि दोनों क्षेत्र के युनुसपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर मुम्बई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस के सामने आ गए हैं।

घटना में जहां मदन की मौके पर ही मौत हो गईं वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि युनुसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव तथा एक युवती घायल अवस्था में मिली। दोनों की पहचान हो गई है। युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जबकि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें