श्री हनुमान जी श्रृंगार महोत्सव समिति की तरफ से बृहस्पतिवार को हनुमान घाट व शाही पुल पर भव्य श्रृंगार व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गहना कोठी के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने किया। महोत्सव के अध्यक्ष अमर जौहरी और पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने गंगा आरती भी करवाई। वाराणसी की भजन गायिका अंशिका सोनी, भोजपुरी अभिनेता आशीष माली, राजेंद्र राज, मनोज सोनी, कोमल, अनिल सोनी और नटखट पिंटू की प्रस्तुति से भक्त भाव-विभोर हो गए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेंद्र सेठ, उदय सेठ, अनिल सोनी, राजकुमार सेठ, आलोक सेठ आदि मौजूद रहे।