फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी सवा चार लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के बड़ागांव पुलिया के पास मंगलवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को असलहे से आतंकित कर सवा चार लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुटी रही। आजमगढ़ के बिलारमऊ निवासी सूरज सोनी की सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में अहम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। नित्य की भांति सूरज सोनी मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। बड़ागांव पुलिया के समीप तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक असलहे से आतंकित कर तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण, एक लाख रुपये के चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नकदी लूट कर असलहा लहराते हुए शाहगंज की ओर भाग निकले। भुक्तभोगी ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी पुलिस पहुंची। घटनास्थल शाहगंज क्षेत्र में होने के कारण संबंधित थाने की पुलिस को अवगत कराया गया। शाहगंज कोतवाली प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्र का कहना था कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें