फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 50 लोगों दिया गया ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा की तरफ से गोविंददासपुर गांव में रविवार को मेगा किसान क्रेडिट कार्ड शिविर लगाया गया। इसमें 50 लोगों को ऋण दिया गया। किसानों को फसली ऋण के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने किया। शाखा प्रबंधक अंदीप सिंह ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलने वाला फसली ऋण सबसे कम ब्याज दर वाला लोन है। इसका लाभ तभी मिलेगा, जब सभी किस्तें समय से दी जाती रहें। ऋण अधिकारी विकास झा ने कहा कि फसली ऋण की धनराशि खेती में ही खर्च की जा सकती है। इस मौके पर महेंद्र सिंह, गुलशन, संतोष, शिवशंकर दूबे, श्यामलाल यादव, राकेश सिंह, अयोध्या सिंह, विनोद सिंह, राकेश यादव, पारसनाथ यादव, कलावती, सावित्री, मुन्नी, केवला देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें