फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में टटोलते समय गिरा लोडेड तमंचा, गोली चलने से युवक की मौत..........

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के छंगापुर गांव में शुक्रवार की रात लोडेड तमंचे को हाथ में लेकर टटोलना एक युवक को भारी पड़ गया। लापरवाही के कारण जमीन पर गिरे असलहे से गोली चलने पर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पूछताछ में लापरवाही से गोली चलने की बात बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छंगापुर गांव निवासी दुखहरन सिंह के घर शुक्रवार की रात कुछ मेहमान आए थे। घर में दावत चल रही थी। दुखहरन का पुत्र मुकेश सिंह (27) और भतीजा राहुल हाथ में तमंचा लेकर टटोलने लगे। लोडेड तमंचा अचानक नीचे गिर गया और गोली चल गई। गोली मुकेश के सीने पर बांई ओर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार और पास पड़ोस के लोग पहुंचे तो मुकेश लहूलुहान हाल में मृत पड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह और सीओ चोब सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ चोब सिंह ने बताया कि 315 बोर के तमंचे से गोली चली है। तमंचा कहां से खरीदा गया, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पूछताछ की जा रही है। मुकेश के पिता दुखहरन सिंह की तहरीर पर राहुल के खिलाफ अवैध तमंचा रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें