फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की ओर से मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को दरीबा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान भाजपा के सेक्टर संयोजक राजेश जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल संकल्प, साधना व समर्पण का प्रतीक रहा है। इस दौरान भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व उन्नति की है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश को विकास के नए मुकाम तक पहुंचाया है। भाजपा नेता सर्वेश सिंह ने कहा कि 11 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। मोदी सरकार ने पारदर्शिता व जनसेवा की नई मिसाल कायम की है। भाजपा नेता नीरज मिश्रा ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को रणनीतिक, सामाजिक और वैश्विक उपलब्धियों से भरपूर बताया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, मनोज मिश्रा, सोनू शुक्ल विनय मौर्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें