फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ई-पाॅस मशीन से स्कैन नहीं कर रहे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आबकारी विभाग की तरफ से जिलेभर की सभी दुकानों पर ई-पास मशीन से शराब की बिक्री किए जाने का प्रयाेग तो शुरू कर दिया गया है। बावजूद शराब के दुकानदार इसके प्रयोग में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके जरिए बोतल पर लगे बार कोड, रेट को स्कैन करने के बाद रसीद दी जा रही है। इससे अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगने के लिए साथ ओवररेटिंग भी खत्म की जा सकेगी। विभाग की तरफ से एक अप्रैल 2024 से इसका पूर्ण रूप से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन का प्रयोग जनपद के देशी के 227, अंग्रेजी के 107, बीयर के 100 व मॉडल शाप एक पर किया जा रहा है। दुकानदारों के इसको सीखने तक फिलहाल मैनुअल बिक्री भी मार्च तक जारी रहेगी। अभी 10 फीसदी दुकानकार इस मशीन का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें माल मंगाने से लेकर, स्टाक चेक करने, बिक्री, बिक्री रिपोर्ट, टूटा-फूटा, सहायता केंद्र, स्टाक रोल ओवर, क्यूआर मैपिंग की व्यवस्था रखी गई हैं। इस मशीन को सितंबर में ही वितरण करा दिया गया। यह ओएसीस साइबर नेटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। इस मशीन की कीमत 36 हजार रुपये है।
जिलेभर के सभी दुकानों पर एक महीने पहले ई-पाॅस मशीनें दी गई हैं। इसको इंस्टाल भी कर दिया गया हैं। ताकि सभी दुकानदार व सेल्समैन इसका प्रयोग कर सके, इसको एक अप्रैल 2024 से पूर्णत: लागू किया जाएगा, फिर कोई मैनुअल व्यवस्था नहीं होगी। -उमेशचंद्र पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें