फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब मेन ने क्षयरोग पीड़ितों में वितरित किया पौष्टिक आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर में लायंस क्लब मेन की ओर से चलाए गए अभियान के तहत क्षयरोग से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संस्था की ओर से करंजाकला ब्लॉक पौष्टिक आहार, टानिक आदि का वितरण किया।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष सोना बैंकर के नेतृत्व में लाडलेपुर, हमजापुर, छुंछा, बैजारामपुर, करसांवा, जेठपुरा, मल्हनी, पांडेपुर, कोहड़े, सुल्तानपुर, झांसेपुर व कोढा आदि गांवों में जाकर क्षयरोग ग्रसित बच्चों व उनके अभिभावक को पौष्टिक आहार, टानिक आदि वितरित किया गया। रोग से सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। क्षयरोग की दवा नियमित समय से खाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. क्षितिज शर्मा ने रोग से ग्रसित बच्चों व उनके अभिभावकों को रोग से बचाव, रोकथाम के बारे में बताया। संयोजक सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की प्रेरणा से क्षयरोग से लोगों को बचाने व जागरूक करने के लिए सेवा कार्य किए जा रहे है। सचिव अनिल गुप्ता ने लोगों का आभार व्यक्त किया। अभिषेक बैंकर, शत्रुघ्न मौर्य, अशोक मौर्य, रामकुमार साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें