फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आश्वासन पर किया लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के डेहुडा गांव निवासी संविदा लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र के आश्वासन पर शुक्रवार की शाम गोमती नदी के इब्राहिमपुर घाट पर किया गया। लाइनमैन अजय गौतम की बुधवार को बिजली विभाग की लापरवाही से ट्रांसफ़ॉर्मर पर तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रात 10 बजे अजय का शव देहूड़ा गांव में पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। गांव में पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शव घर पर ही रखा और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। कार्यकर्ता बिजली विभाग के किसी बड़े अधिकारी को बुलाकर मुआवज़ा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर बदलापुर के एसडीएम संतवीर सिंह, सीओ प्रतिमा वर्मा मौके पर पहुंचे। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा भी आ गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद, पशु शेड, मुख्यमंत्री आवास, हैंडपंप, बाल विकास योजना से हर माह बच्चों के लिए चार हज़ार रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी एसपी मानव, विवेक राघव, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें