फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
12- करंट लगने से मृत खेतासराय के खुर्द मोहल्ला निवासी अमानत की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय कस्बे के सोंधी मोहल्ले में रविवार को स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के बारा खुर्द मोहल्ला निवासी अमानत 24 आउटसोर्सिंग के जरिए नगर पंचायत में लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह सोंधी मोहल्ला में स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे थे। सीढ़ी की सहायता से पोल पर चढ़कर वह लाइट ठीक कर रहे थे तभी विद्युत प्रवाहित तार टूटकर पोल के सम्पर्क में आ गया। वह तार से चिपक गए। स्थानीय लोगों ने बांस बल्ली की मदद से उन्हें तार से अलग किया। उपचार के लिए पीएचसी सोंधी पहुंचाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूूचना पर ईओ अमित कुमार समेत नगर पंचायत के कई कर्मचारी और सभासद पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासिनी प्रियंका सिंह (27) पत्नी रजनीश सिंह रविवार की सुबह घर की सफाई कर रही थी। इस दौरान वे टेबल पर रखे पंखे को भी साफ करने लगी, तभी वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।मृतका एक बच्चे की माँ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें