फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रांसफाॅर्मर ठीक करते समय झुलसे लाइनमैन की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा

विज्ञापन
नेवढ़िया क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में करंट की चपेट में आने से उपचार के दौरान प्राइवेट लाइनमैन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में ट्रांसफाॅर्मर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए निजी लाइनमैन की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
देर शाम क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। जयसिंहपुर गांव निवासी अमृतलाल पटेल (25) 11 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे गांव में लगे ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और नीचे गिर पड़े।
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को उपचार के दौरान अमृतलाल की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि अमृतलाल ने ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने के लिए शटडाउन लिया था, लेकिन शटडाउन वापस लिए बिना ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी और थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शाम करीब साढ़े सात बजे परिजनों को समझाकर शांत कराया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि करंट लगने से युवक की उपचार के दौरान मौत हुई थी। घटना को लेकर परिजन आक्रोशित थे, जिन्हें अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, एसडीओ अजीजुल अंसारी ने बताया कि घायल युवक विभाग का कर्मचारी नहीं था। इस घटना की कोई सूचना भी विभाग को नहीं िमली थी।

नेवढ़िया क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में करंट की चपेट में आने से उपचार के दौरान प्राइवेट लाइनमैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें