फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: प्रेमी के दोस्त से प्रेमिका को हो गया प्यार, गुस्से में प्रेमी ने साथियों संग दोनों को उतारा मौत के घाट, अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

Fri, 10 Jun 2022 05:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जौनपुर जिले में प्रेमी के दोस्त संग उसकी प्रेमिका संबंध हो जाने के बाद प्रेमी ने अपने साथियों की मदद से अपने दोस्त और प्रेमिका दोनों को ही मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अदालत ने तीन लोगों को कठोर सजा सुनाई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में छह वर्ष पूर्व के प्रेमी-प्रेमिका की हत्या मामले में बृहस्पतिवार को तीन दोषियों को आजीवन कारावास एवं 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ने जुर्माने की आधी धनराशि युवती के पिता को देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ निवासी नवीन सिंह की मोबाइल फोन और बदलापुर के दिनेश उपाध्याय के पुत्र प्रशांत उपाध्याय की हार्डवेयर की दुकान अगल-बगल थी। मुकदमे के अनुसार, नवीन और प्रशांत में दोस्ती थी। नवीन का कोल ढेमा निवासी प्रतिमा से प्रेम संबंध था। धीरे-धीरे प्रतिमा का प्रशांत से भी संबंध हो गया।

इसको लेकर नवीन, प्रशांत से जलन रखने लगा। मामले की जानकारी होने पर पिता ने प्रशांत को मुंबई भेज दिया। 12 दिसंबर 2016 को प्रशांत घर आया था। दूसरे दिन पूरा लाल प्राइमरी स्कूल में उसने दोस्तों को दावत भी दी थी। उसमें नवीन सिंह के अलावा गोलू उपाध्याय, कृपाशंकर निवासी बदलापुर तथा प्रतिमा भी मौजूद थी।

विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान में मिले थे शव

उसके बाद 20 दिसंबर 2016 को दिन के तीन बजे सूचना मिली कि प्रतिमा व प्रशांत के शव प्रशांत की हार्डवेयर की दुकान में पड़े हैं। इस संबंध में प्रतिमा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। प्रशांत के पिता ने भी तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया गया कि नवीन, गोलू और कृपाशंकर ने दोनों की हत्या कर दी है। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। सरकारी वकील लाल बहादुर पाल ने कोर्ट में गवाहों को परीक्षित कराया। कोर्ट ने तीनों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें