फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रवि अभियान के अंतर्गत जिले में शनिवार को राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निजी एवं सरकारी उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया। एक बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
तहसील मड़ियाहूं एवं मछली शहर में संबंधित उप जिलाधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी शशि केस सिंह, तहसील केराकत में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाति पाहुजा, तहसील सदर एवं शाहगंज में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह एवं तहसील बदलापुर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार की ओर से छापा मारा गया। इस दौरान उर्वरक दुकानों के स्टॉक का सत्यापन, रेट बोर्ड, वितरण आदि का निरीक्षण किया गया। नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया है कि उर्वरक बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर हरी खाद भंडार बक्सा, मौर्य खाद भंडार मधुपुर सुजानगंज का बिक्री प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया। बृजेश फर्टिलाइजर बख्शा एवं मंगला खाद एवं बीज भंडार कटघरा जौनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उर्वरक की कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बेचने अथवा घटिया उर्वरकों के बिक्री पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें