फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खाद बीज की दुकान का लाइसेंस बनेगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खाद बीज और कीटनाशक का व्यापार करने के इच्छुक व्यक्ति अब ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक का व्यापार करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रकिया ऑनलाइन है। लाइसेंस नया प्राप्त करना या नवीनीकरण और डुप्लीकेट कॉपी जारी करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। आवेदन सीधे सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) साइबर कैफे अथवा अपने कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट खोलें। जनहित गारंटी पर जाकर ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन पर क्लिक करें। मांगे गए अभिलेख पोर्टल पर ही फीड एवं अपलोड करने होते हैं। इसके बाद पोर्टल के माध्यम से आवेदन सत्यापन की कार्रवाई कार्यालय की ओर से की जाएगी। फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। आवश्यक अभिलेख और फीस की जानकारी भी ऑनलाइन ही प्राप्त हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में यदि किसी प्रकार की गलती पाई जाती है तो सुधार करने के लिए आवेदक को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अवसर दिया जाता है। समस्त औपचारिकता पूरी होने पर लाइसेंस ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें