फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हरईपुर निवासी शिमला देवी ने पति की पति को ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए चेन्नई ले जाने वाले ठेकेदार और वहां के ईंट भट्ठा मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डीएम को पत्रक सौंपा। अपने बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची शिमला देवी ने कहा है कि गांव के ही एक ठेकेदार उनके पति सभापति चौहान को ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए तीन जनवरी को यहां से लिवाकर चेन्नई गए थे। एक अप्रैल को फोन आया कि सभापति का एक्सीडेंट हो गया है वह अस्पताल में भर्ती हैं। उसी दिन रात में ठेकेदार के आदमी घर पहुंचे और बताया कि उनकी मौत हो गई। अगले दिन सास जीरा देवी को हवाई जहाज से लिवाकर चेन्नई गए। जहां सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद शव को वहीं पर जला दिया। जबकि जीरा देवी बेटे की लाश घर लाने की जिद कर रही थी लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। शिमला देवी का कहना है कि वह घटना के बाद से ही थाने का चक्कर लगा रही लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घर में सभापति ही कमाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें