राजाबाजार। सिकरारा और बरईपार के बाद अब महराजगंज क्षेत्र में जंगली जानवर का खौफ फैल गया है। क्षेत्र के भवानीगढ़, तुरकौली, सरायपड़री सहित सई नदी के किनारे वाले गांवों में तेंदुए जैसा जानवर देखे जाने से लोग भयभीत हैं।
तुरकौली गांव निवासी बेचन लाल विश्वकर्मा, भवानीगढ़ के लुद्दुर पटेल ने शुक्रवार की रात बाइक से घर जाते समय भवानीगढ़ नाला केे समीप पुल के पास बाइक की रोशनी में इस जानवर को नदी की ओर जाते देखा। शरीर पर धारियों से वह सहम गए। शोर मचाने पर तुरकौली ग्राम प्रधान रामसेवक यादव, राज सिंह, रामकृष्ण यादव, बेचन विश्वकर्मा, छोटेलाल पटेल, लालमनि, हरिश्चंद्र, मुरारी तिवारी, अनिल पटेल, हौसिला विश्वकर्मा, पप्पू यादव, विपुल समेत अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन जानवर का पता नहीं चल सका। क्षेत्र के लोगों में इससे दहशत बना हुआ है।