फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 15 मरीजों की आंखों में प्रत्यारोपित किया लेंस, मिली नई रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत स्थानीय इंदिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पताल में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित 15 मरीजों का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को निशुल्क दवा और चश्मा वितरित किया गया। साथ ही आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। अस्पताल के प्रबंध निदेशक दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में प्रत्येक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नियमित रूप से निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसके तहत अस्पताल की स्थायी रेटिना विशेषज्ञ सर्जन डॉ. स्वर्णिमा सक्सेना मरीजों का ऑपरेशन करती हैं। इस अवसर पर डॉ. हरिओम, प्रांजल यादव, गौरव सिंह सहित अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें