जौनपुर। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के लिए लेखपाल उनकी भूमि का सत्यापन करेंगे। वे सत्यापन रिपोर्ट पर लाभार्थी का हस्ताक्षर करने के बाद संबंधित बैंक में जमा करेंगे। इसके बाद लाभार्थियों का केसीसी बनाया जाएगा। इसके लिए बैंक पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पा रहे लाभार्थियों की सूची कृषि विभाग के माध्यम से तहसीलों को भेजने का कार्य सोमवार से शुरु कर दिया गया है।
जिले में कुल छह लाख 55 हजार 912 किसान है। जिसमें से अभी तक चार लाख 90 हजार किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी जा रही है। इस लाभार्थियों का केसीसी बनाने के लिए शासन से निर्देश आया है। इसके बाद आठ फरवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों का केसीसी बनाने का कार्य शुरु किया गया। अभी तक 21 हजार 175 लाभार्थियों का केसीसी बनाया गया है। लेकिन कम समय में सभी लाभार्थियों का केसीसी बनाया जा सके। इसके लिए जिला अग्रणी बैंक महाप्रबंधक ने किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले सभी लाभार्थियों की सूची प्रिंट कराकर कृषि विभाग के माध्यम से तहसीलों को सोमवार से भेजवा रहा है। सूची के अनुसार लेखपाल खसरा से लाभार्थियों के भूमि का सत्याप कर और सत्यापन रिपोर्ट पर किसान का हस्ताक्षर कराएंगे। इसके बाद संबंधित बैंक शाखाओं में जमा करेगा। इसके बाद बैंक सत्यापित लाभार्थियों का केसीसी बनाने का कार्य करेगा।
बिना जमानत के 1.60 लाख का बनेगा केसीसी
जौनपुर। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसान लाभार्थियों का एक लाख 60 हजार तक का केसीसी बिना जमानत के बनेगा। इसके लिए उनको कोई शुल्क भी नहीं देना हैं।