फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लेखपाल संघ चुनाव, विकास सिंह अध्यक्ष, विवेक सिंह दोबारा बने मंत्री

विज्ञापन
शाहगंज लेखपाल संघ चुनाव के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संगठन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाहगंज तहसील इकाई का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर विकास सिंह और मंत्री पद पर विवेक सिंह निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी गई। चुनाव प्रक्रिया जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, सदर अध्यक्ष विक्रांत चौहान और केराकत इकाई के मंत्री रामेश्वर यादव की देखरेख में संपन्न हुई। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदु प्रकाश सिंह को 81 मतों से पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर विवेक सिंह ने यशपाल को 58 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इसके अलावा अशोक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज पटेल उपमंत्री, राहुल मौर्य कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार ऑडिटर पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करने तथा राजस्व कार्यों को और बेहतर ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें