फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने अधिवक्ता से की बदसलूकी, तहसील में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील परिसर में सोमवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब तहसील में तैनात एक लेखपाल ने सीनियर अधिवक्ता से बदसलूकी की। मामला बढ़ता देखकर लेखपाल एसडीएम के चैंबर में भागकर पहुंची। संघ के अध्यक्ष भरतलाल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता भी एसडीएम चैंबर में पहुंचकर अपना विरोध जताने लगे। एसडीएम के समझाने-बुझाने पर भी बात नहीं बनी तो अधिवक्ता तहसील परिसर में नारेबाजी शुरू कर दिए।
विज्ञापन

दोपहर बाद वरिष्ठ अधिवक्ता शीला विश्वकर्मा अपने पुत्र आलोक विश्वकर्मा के साथ घर जाने के लिए अपनी गाड़ी पर बैठ रही थी। तभी विपरीत दिशा से तहसील परिसर में अपनी स्कूटी से घुस रही लेखपाल ऋतंभरा वकील की गाड़ी के खुले गेट से टकरा गई। आरोप है कि लेखपाल द्वारा अभद्रता करने पर जब अधिवक्ता रोकना चाहे तो वह भागकर एसडीएम ज्योती सिंह के चैंबर में घुस गई। वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बदसलूकी होने की जानकारी मिलते ही तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और संघ के अध्यक्ष भारतलाल यादव के नेतृत्व में एसडीएम के चैंबर में पहुंच गए। एसडीएम ने समाधान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिवक्ता एसडीएम के चैंबर से नाराज होकर बाहर निकल आए और लेखपाल के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यदि पीडि़त पक्ष कोई प्रार्थना पत्र देता है तो अग्रिम रणनीति पर विचार के लिए आपात बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता शीला विश्वकर्मा, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, रामआसरे तिवारी, ललित मोहन तिवारी, धर्मेंद्र कुमार श्रीवस्तव, राहुल तिवारी, अवनींद्र कुमार, वीरेंद्र मौर्या, अमित सिंह, राजकुमार पटवा, विपिन मौर्य, अरुण तिवारी, अमित सिंह, अच्छेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें