शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने बुधवार को नगर के हुसैनाबाद में दाता साईं आश्रम स्थित अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरोवरों का निर्माण सबसे पुनीत कार्य है। प्राचीनकाल में भी सरोवरों के निर्माण को सबसे पुण्य का कार्य माना जाता था। विधायक के प्रति ग्राम प्रधान मनोज यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पवन पाल, राकेश मौर्य, अमृतलाल मौर्य, धर्मेंद्र बिंद, श्यामसुंदर बिंद, श्रवण पाल, राजनाथ, दिलीप यादव आदि उपस्थित रहे।