फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू प्रकरण को लेकर प्रमुख वामपंथी दलों की संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


 जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए वक्ताओं ने कन्हैया को रिहा किए जाने और मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अरएसएस और भाजपा वामपंथियों के खिलाफ अनर्गल बातें कर रही है।

 उसपर  प्रधानमंत्री को अंकुश लगाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो देशव्यापी आंदोलन चलेगा। इस मौके पर किरनशंकर सिंह, जगदीशचंद्र अस्थाना, गोपालमणि, सुभाष गौतम, सालिगराम पटेल, प्रवीण शुक्ल, जयप्रकाश सिंह, जयकाल सरोज, विजय कुमार, इंद्रजीत पाल, विजय सिंह, सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें