फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ढाई सेमी की जगह एक सेमी की बिछाई जा रही परत, ग्रामीणों ने रोका सड़क की मरम्मत का काम

विज्ञापन
सिंगरामऊ क्षेत्र के कबेली गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रोक कर गुणवत्ता पर उठाए स
विज्ञापन
सिंगरामऊ। कबेली गांव में मानक की अनदेखी कर सड़क की मरम्मत कार्य को बुधवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से सात लाख रुपये की लागत से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी और कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घटिया काम करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में कार्य करने के बजाय रात में काम कराया जा रहा है। मानक के अनुसार सड़क पर ढाई सेमी की परत बिछानी चाहिए, लेकिन मौके पर एक सेमी से थोड़ा अधिक की परत बिछाई जा रही है। इस घटिया कार्य से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर से गिट्टी की परत को हाथ से उखाड़ कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
सूचना पाने पर मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के जेई दिनेश भास्कर ने बताया कि उन्हें सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पाने के बाद मौके का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता में खामियां मिली। संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया गया कि इसे दोबारा मानक के अनुरूप गिट्टी, डामर डालकर सही किया जाएगा। जेई के आश्वासन के बाद पुनः कार्य शुरू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें