फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वकीलों ने रोका बंदी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ता प्रेमचंद मौर्य की बाइक कुचलने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए उन्होंने बंदियों के वाहन को रोक दिया। पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बाद में पुलिस व दीवानी कैंपस की पुलिस अधिवक्ता की बाइक बनवाने ले गई। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ और बंदी लाकअप से जेल ले जाए गए। दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो के पास अधिवक्ता प्रेमचंद मौर्य की बाइक खड़ी थी। बंदियों की गाड़ी दीवानी लॉकअप से बंदियों को लेकर दीवानी न्यायालय से जेल जा रही थी। गेट नंबर दो के पास उसने अधिक्वता की बाइक रौंद दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहां पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने वैन को रोक दिया। जिससे हड़कंप मच गया। लाइन बाजार पुलिस और कैंपस में मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि बाइक बनवाई जाएगी। यह कहते हुए पुलिसकर्मी बाइक लेकर एजेंसी चले गए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ और वैन दीवानी कैंपस में प्रवेश की तथा लॉकप से अन्य बंदियों को लेकर जिला कारागार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें