मछलीशहर तहसील परिसर में धरना देते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : 1
मछलीशहर। तहसील में तैनात एसडीएम (न्यायिक) ज्योत्सना सिंह की कार्यप्रणाली से परेशान अधिवक्ता संघ का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी है। मंगलवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उनकी अदालत का बहिष्कार किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि संबंधित अधिकारी के रवैये से अधिवक्ताओं में असंतोष है। इस कारण सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार जारी रखने तथा मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के लिए पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है। धरना में अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, विनय प्रिय पांडेय, सरजू प्रसाद बिंद, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्य, अवनींद्र दुबे आदि रहे। संचालन संगठन के महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया।