इलाहाबाद हाईकोर्ट की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते केराकत के अधिवक्ता। संवाद
केराकत। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं और न्यायमूर्ति के बीच हुए विवाद के विरोध में बृहस्पतिवार को केराकत तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन केराकत के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुरेश राम और मंत्री हिरेंद्र यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए अपने साथी अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।
अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुए घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। विरोध के समर्थन में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिस कारण तहसील परिसर स्थित ग्रामीण न्यायालय में न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा। मुकदमों की सुनवाई और अन्य न्यायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने घटना के प्रति अपना विरोध जताते हुए साथी अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस दौरान नमः नाथ शर्मा, रविकांत यादव, ज्ञान प्रकाश पांडेय, मुकेश शुक्ला, अशोक यादव, बृजेश सोनकर, कृपाशंकर वर्मा आदि अधिवक्ता रहे।