फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

विज्ञापन
डीएम सैमुअल पॉल एन को पत्रक सौंपते अधिवक्ता। सोशल मीडिया
विज्ञापन
जौनपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके बेटे के खिलाफ कथित फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति की आपात बैठक के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर का चक्कर लगाया। अधिवक्ताओं ने लाइन बाजार थानाध्यक्ष के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने लाइन बाजार थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की। समिति अध्यक्ष घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता पल्टूराम के प्रार्थना पत्र पर चर्चा हुई। आरोप है कि लाइन बाजार थानाध्यक्ष ने पल्टूराम और उनके बेटे प्रमोद कुमार के खिलाफ गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज किया। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें