फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वरित न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : जस्टिस वाणी

विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव की 20 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करतीं प्रयागरा
विज्ञापन
जौनपुर। त्वरित न्याय दिलाने में न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका एवं अधिवक्ता सबका योगदान होता है, लेकिन सर्वाधिक योगदान अधिवक्ताओं का होता है। न्यायपालिका का अपना एक अलग महत्व है।
विज्ञापन

यह बातें न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने दीवानी न्यायालय सभागार में संतोष कुमार श्रीवास्तव की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने संतोष श्रीवास्तव को नमन किया और युवा अधिवक्ताओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कहीं। न्यायमूर्ति ने नवनिर्मित अधिवक्ता संघ हॉल का उद्घाटन किया। बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव व आयोजक राजेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथिगण को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जिला जज सुशील कुमार शशि ने कहा कि देश को आजाद करने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कहा कि यहां की बार न्यायिक अधिकारियों के लिए पाठशाला है। बार और बेंच के सामंजस्य से त्वरित न्याय मिलता है।
विज्ञापन

गोष्ठी का संचालन मंत्री रण बहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र, आरपी सिंह,डीपी सिंह,सत्येंद्र सिंह, ब्रजनाथ पाठक,रमेश चंद्र उपाध्याय,अवधेश सिंह,पंकज त्रिपाठी, रमेश सिंह सोलंकी, प्रेमनाथ पाठक, जयप्रकाश सिंह, अरुण प्रजापति, मनीष सिंह,राम उजागिर विश्वकर्मा,रुद्र प्रकाश यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें