मछलीशहर तहसील में उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय से वार्ता करते अधिवक्ता। स्रोत-अधिवक्ता संघ
मछलीशहर। तहसील की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से मिला। उपजिलाधिकारी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार हुसैन अहमद से मिलकर आय, जाति, अधिवास, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमों के निस्तारण एवं एसडीएम (न्यायिक) ज्योत्सना सिंह की कार्यप्रणाली सहित कई बिंदुओं पर वार्ता की।
उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने प्रमाण पत्रों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी। इसके अलावा अन्य मुद्दों के समाधान का भी आश्वासन दिया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य में सहयोग करने की अपील की।
प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, इंदु प्रकाश सिंह, आरपी सिंह, भरत लाल यादव, सुरेंद्र मणि शुक्ला, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अवनींद्र दूबे, बाबू राम आदि वकील उपस्थित रहे।