जौनपुर। औरैया जनपद के न्यायालय में अपर जिला जज के पद पर तैनात राजेश चौधरी व अपर जिला जज रामनेत की कार पर न्यायालय आते समय हमला कर दिया गया। कार का शीशा टूट गया। घटना से खफा दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अपर जिला जज रामनेत यहीं के निवासी हैं और औरैया में नियुक्त हैं।
सोमवार को अधिवक्ताओं ने इस संबंध में एल्डर कमेटी के समक्ष दरखास्त दिया। बैठक कर अधिवक्ताओं ने घटना की घोर निंदा की तथा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया राज्य सरकार को निंदा प्रस्ताव भेजकर यह मांग किया जाए कि सरकार न्यायाधीश,अधिवक्ता व न्यायपालिका से जुड़े लोगों की सुरक्षा के संबंध में समुचित कार्यवाही करे। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बैठक में अधिवक्ता सुरेंद्र दत्त पाठक, सुभाष चंद्र यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, कुमार सिद्धार्थ सिंह, बृजेश सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अजीत सिंह, विनोद श्रीवास्तव, मनीष सिंह, बृजेश निषाद,अजय गुप्ता, सुरेंद्र मिश्र, निलेश निषाद, पुनीत शुक्ला, प्रशांत उपाध्याय, विकास तिवारी, अवनीश चतुर्वेदी,अभिनव मिश्र,विनय सिंह,अवधेश तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, राजन तिवारी,संजीव सिंह, शैलेश मिश्र आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।