फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनबढ़ों ने हमला करके वकील को किया घायल, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। अहमदपुर गांव में शनिवार रात को मनबढ़ों ने हमला कर अधिवक्ता अजीत सिंह को घायल कर दिया। उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। अहमदपुर गांव निवासी वंशराज सिंह की अहमदपुर छावनी गांव में जमीन है। उनके खेत में आए दिन गांव के लोगों की भैंस गाय जाकर फसलों को नुकसान पहुंचा रही थी। वंशराज सिंह के पुत्र अजीत व अपने पड़ोसी अधिवक्ता अजित सिंह के साथ बस्ती में उलाहना देने जा रहे थे। गुलाब प्रजापति के घर के पास यादव बस्ती के लोग अजीत कुमार पर हमला कर दिया। यह देखकर अधिवक्ता अजित सिंह बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि मनबढ़ों ने उनपर लाठी डंडे व असलहे से हमला कर दिया। हमले में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। नाक की हड्डी टूट गई। शरीर में अन्य स्थानों पर काफी चोटें आई हैं। लोगों ने उन्हें अचेत हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर थानाप्रभारी जेपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। तहरीर के आधार पर आशु, सचिन यादव, पिंटू, नीतेश और रामजनम के पुत्र के विरुद्ध नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया। थानाप्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज हुआ है। कुछ नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें