फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी गोरख सोनकर की 23 वर्षीय पत्नी काजल सोनकर का मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। परिवार के लोगों ने कहा कि इसी से नाराज काजल अपने कमरे में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर ली। सुबह जब देर तक वह दरवाजा नहीं खोली तो बाहर से आवाज दी गई। फिर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर रोशनदान से देखा तो वह वह फंदे से लटकी थी। घटना की सूचना थाने पर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव फंदे से उतारा गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें