फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार, अधिकारियों के आश्वासन पर माने परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के श्वेतापुर गांव में शनिवार की रात डीजे के विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की मंगलवार को मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के श्वेतापुर गांव निवासी विजय उर्फ जिलेदार को शनिवार की रात डीजे के विवाद में गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। मंगलवार को वाराणसी में इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई थी। मौत की सूचना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। लोग गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को घर पर ही रख दिया। बुधवार की सुबह एसडीएम बदलापुर ऋषभ पुंडरी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने घर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजन आर्थिक मुआवजा, परिवार में एक व्यक्ति को चौकीदार की नौकरी, सरकारी पट्टा के आश्वासन पर माने। इसके बाद कंधी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल युवक की बीएचयू में मौत हो गई। परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें