फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश की अंतिम तिथि 2 अप्रैल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र के पयागपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। कक्षा एक की 40 सीटों के लिए 150 आवेदन आए हैं। वर्तमान में यह विद्यालय अस्थायी रूप से जीजीआईसी परिसर में संचालित हो रहा है। यहीं पर कक्षाएं चल रही हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में करीब साढ़े चार सौ सीटों पर प्रवेश हुआ था, जबकि इस बार चरणबद्ध तरीके से कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया लिया जा रहा है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में कक्षा एक के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जबकि इस सत्र में कक्षा छह में भी प्रवेश की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल के बाद प्रवेश के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें