फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 गांवों के किसानों की भूमि की जाएगी अधिग्रहित ... ...

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में भदोही की सीमा से शहर के पालीटेक्निक तक फोरलेन बनाया जाएगा। इसको लेकर जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई। इसमें कुल 53 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इस मार्ग की लंबाई 38 किमी है और यह 395 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135-ए के तहत मिर्जापुर, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या मार्ग पर फोरलेन बनाया जाना है। इसके तहत पहले चरण में भदोही की सीमा से पालीटेक्निक चौराहा तक 38 किमी का फोरलेन बनाया जाना है। इसके लिए भदोही से पालीटेक्निक तक दो तहसीलों के गांव लिए जा रहे हैं। इसमें सदर तहसील के 10 गांव व मड़ियाहूं के 43 गांव लिए गए हैं। इस क्रम में आगे बढ़ते हुए सदर तहसील के 10 गांवों व मड़ियाहूं के 15 गांवों के अवार्ड तैयार कर लिए गए हैं। इसमें काश्तदार का नाम, लंबाई, भूमि व संख्या का पूरा विवरण रहता है। इसमें थ्री-ए व थ्री-डी होने के उपरांत अवार्ड तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
वहीं वन विभाग की तरफ से ज्वाइंट सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसमें पेड़, भवन की गणना की जाती है। अवार्ड का कार्य करीब एक माह में हो जाएगा।
भदोही सीमा से पालिटेक्निक तक बनने वाले फोरलेन में मड़ियाहूं में नया बाईपास बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 7.25 किमी होगी। मड़ियाहूं बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण परियोजना के लिए धारा 3(ए) का गजट 29 अप्रैल 2022 को किया जा चुका है। इसके लिए थ्री-डी के प्रकाशन के लिए सत्यापन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

अवार्ड तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कुल 53 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की जानी है। इसमें सदर तहसील के 10 गांव व मड़ियाहूं तहसील के 43 गांव है। अवार्ड भेजने के बाद स्वीकृत मिलने पर प्रतिकर वितरण धनराशि को बजट प्राप्त होता है।
विज्ञापन

रजनीश राय, सक्षम प्राधिकारी, भूमि अध्याति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें