बदलापुर। तहसील मुख्यालय पर सीओ का आवास नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने प्रमुख सचिव गृह नौ अगस्त 2019 को पत्र भेजकर आवास बनवाने की मांग की थी।
पत्र में कहा गया था कि तहसील बनने के तीन दशक बाद भी मुख्यालय पर सीओ का आवास नहीं बन पाया है। इससे सीओ स्तर की शिकायत दर्ज कराने में क्षेत्रवासियों को परेशानी होती है। विधायक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए शासन सीओ के आवास निर्माण के लिए एसडीएम से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। राजस्व टीम ने जमीन चिह्नित कर लिया है। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सीओ आवास के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।