फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री के ही जिले में स्पोर्ट्स कालेज के लिए नहीं मिल पा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री के गृह जनपद में स्पोर्ट्स कालेज के लिए 50 एकड़ जमीन नहीं मिल पा रही है। हालांकि सात मई को शासन से आए पत्र के बाद जनपद में इसके लिए जमीन तलाशने का काम चल रहा है। तीन स्थानों पर जमीन देखी भी गई है। लेकिन अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

खेल में युवाओं का भविष्य संवारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर में स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण होना है। सात मई को शासन पत्र भी आया है, जिसके मुताबिक स्पोर्ट्स कालेज के लिए 50 एकड़ जमीन की जरूरत है। प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से जारी इस पत्र के बाद जमीन की तलाश की गई। इसके लिए शाहगंज क्षेत्र के गैरवाह, खालिसपुर भैंसा और केराकत इलाके के कटरिया में जमीन देखी गई है। लेकिन अभी तक अधिकारी अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं।
जनपद में स्पोर्ट्स कालेज के लिए 50 एकड़ जमीन चाहिए। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। तीन स्थानों पर जमीन देखी भी गई है। जल्द ही जमीन तलाश ली जाएगी। - गिरीशचंद्र यादव, खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें