फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीजी कॉलेज गाजीपुर को हराकर लालती कुमुदेश्वर महाविद्यालय बना विजेता

विज्ञापन
लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी ।
विज्ञापन
जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लाॅक के लालती कुमुदेश्वर महाविद्यालय घुरहूपुर में रविवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय घुरहूपुर प्रथम स्थान पाकर विजेता रही। पीजी काॅलेज गाजीपुर द्वितीय व सहकारी पीजी काॅलेज मिहरावा तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा नामित रणजीत सिंह पर्यवेक्षक रहे। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. दिनेश तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय हर साल रोवर्स रेंजर, क्रॉस कंट्री सहित खो-खो आदि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन का मौका देता है।
इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, विपिन तिवारी, ऊषा यादव, मीरा उपाध्याय, संजय उपाध्याय, गीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान हरेंद्र यादव ने किया। आभार प्रधानाचार्य सुषमा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें