फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लालजी हत्याकांड का आरोपी कल्लू वारंट-बी पर कोर्ट में हुआ पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लालजी यादव हत्याकांड का आरोपी कल्लू उर्फ फौजी दिल्ली की रोहिणी जेल से वारंट-बी के जरिए पेश किया गया। दिल्ली की पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे वापस ले गई। दिल्ली की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी रहे कल्लू फौजी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। कल्लू फौजी के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में भी अक्तूबर 2020 में कई मामलों में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे कल्लू फौजी के घर की कुर्की की गई। अभी हाल में ही बुलडोजर चलवाकर उसका मकान जमींदोज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 31 मई 2019 को सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा जी स्कूल के सामने सपा नेता लालजी यादव निवासी ग्राम उड़ली सरायख्वाजा की हमलावरों ने हत्या कर दी थी। घटना की प्राथमिकी सरायख्वाजा थाने में लालजी के बड़े भाई कमला प्रसाद यादव ने दर्ज कराई थी। मामले में कल्लू सिंह उर्फ फौजी निवासी देवकली आजमगढ़ के अलावा सतीश सिंह, अमन सिंह, प्रिंस उर्फ प्रशांत सिंह का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए तो चारों के खिलाफ पुलिस ने धारा-174 आईपीसी के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कल्लू उर्फ फौजी पर 18 जुलाई 2017 को वाजिदपुर तिराहा सिटी टावर में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कार्यालय में अन्य आरोपी के साथ कैश काउंटर पर गोली चलाने और रुपये लूटने का भी आरोप है। शाखा के कर्मचारी ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। लाइन बाजार थाना क्षेत्र का एक सितंबर 2017 का है जिसमें अरविंद, प्रशांत सिंह, कल्लू उर्फ फौजी, सुनील सिंह, प्रवीण पांडेय पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, उसमें भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सिटी टावर में हुई लूट का खुलासा हुआ था। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर भी लगा है। उस मामले में भी गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें