मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मईडीह गांव निवासी अधिवक्ता तेज बहादुर सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह के मडहे में आग लगने से उसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन उसमें रखा 48 हजार नकदी समेत पूरा सामान जल गया।
मईडीह गांव निवासी अधिवक्ता तेज बहादुर सिंह का मकान बन रहा है। उनका परिवार मडहे में रहता है। मडहे में ही गृहस्थी का पूरा सामान रखा हुआ है। मंगलवार की देर शाम मडहे में अचानक आग लग गई। मडहें से धुंआ निकलने देख गांव में अफरा तफरी मच गई। आप पास के लोग मौके पक पहुंच जब तक आग पर काबू पूरा सामान जल गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मडाई करने के बाद दस कुंतल गेहूं, चावल, चावल, कपड़ा, जरूरी कागजात, शौचालय बनावाले के लिए रखा 48 हजार रूपये जल गया। मौके पर पहुंच कर हल्का लेखपाल ने अगलगी में हुई क्षति का आंगणन करन के बाद तहसील प्रशासन को सौंप दिया।