ऑटो रिक्शा लेकर प्रयागराज गये चालक के घर से चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बृजेश मिश्र शनिवार की रात ऑटो लेकर प्रयागराज गये हुए थे। घर में पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोर रात में घर में घुसे और सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो घर में बिखरे सामान देखकर दंग रह गई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। उधर, पुलिस ने भी पहुंच कर मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कितहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।