जौनपुर। शहरी विकास व नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार की देर शाम राजकीय लीलावती देवी महिला चिकित्सालय में चल रहे कोविड वैक्सिनेशन अभियान की जांच की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों से बात की। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के नियामों का पालन करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आसपास के सभी लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने और कोरोना टीका लगवाने के लिए सेंटर पर भेजने पर जोर दिया।