जौनपुर। सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट की तिथियां जारी कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। विद्यालय अपने हिसाब से परीक्षा की तिथि तय कर रहे हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने संस्थानों की परीक्षाएं तय कार्यक्रम से हिसाब से करा लें। प्रैक्टिकल के लिए बच्चे कहीं लैब मैनुअल तैयार कर रहे हैं तो कहीं प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। यदि किसी छात्र का नाम सूची में नहीं मिल रहा हो तो स्कूल को तुरंत क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर नाम सही करा लें। सीबीएसई बोर्ड के जिला को-आर्डिनेटर डाॅ. पंकज सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी चल रही है। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी लैब मैनुअल, फाइल व प्रोजेक्ट तैयार कर लें ताकि परीक्षाएं के समय किसी प्रकार की दिक्कत न आए। बताया कि उनके विद्यालय की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक कराई जाएंगी। जिले के करीब सौ विद्यालयों में परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। बोर्ड ने निर्देश जारी किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं समय पर करा कर सभी विद्यालय बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। संवाद