फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस : जिले के 36 हजार मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिली दो साल से 46.3 करोड़ रुपये मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मनरेगा योजना के तहत भले ही श्रमिकों को किसी तरह गांवों में ही रोजगार मिल जा रहा है लेकिन मजदूरी के लिए उनको भटकना पड़ रहा है। जिले के करीब 36 हजार मनरेगा श्रमिकों को बीते दो वर्षों से 46 करोड़ 35 लाख 66 हजार 636 रुपये की मजदूरी नहीं मिली है। इससे श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वे पलायन करने को विवश हैं। जिले में मनरेगा कार्डधारकों की संख्या 457282 है। इसमें से 324031 कार्ड धारक सक्रिय हैं। समय पर मजदूरी दिलाने के लिए सक्रिय कार्ड धारकों के आधार पर कार्ड की फीडिंग कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 2024-25 में कुल 44,00,24,120 व 2026-27 में 2,35,42,516 करीब 37 हजार मनरेगा श्रमिकों के खाते में कुल 46,35,66,636 रुपये मजदूरी का पैसा नहीं आया है। आए दिन श्रमिक मजदूरी के लिए प्रधानों के घर चक्कर काट रहे हैं। उधर प्रधान बकाए भुगतान के लिए विकास खंड कार्यालय जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। स्कूलों चहारदीवारी, अमृत सरोवर, खेल मैदान आदि के निर्माण को लेकर विभाग का काफी जोर है। लेकिन श्रमिकों को मजदूरी न मिलने से निर्माण कार्य में बाधा भी पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें